मुज़फ्फरनगर। नगर के खालापार थाना क्षेत्र में त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ADM (E) श्री संजय कुमार सिंह एवं SP सिटी आईपीएस सत्यनारायण ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने इलाके में ड्रोन कैमरों से चैकिंग एवं निगरानी कर सुरक्षा इंतज़ामों की गहन पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया और उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि हर स्थिति पर पैनी निगाह रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी की और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चाक-चौबंद इंतज़ामों का जायजा लिया। ADM (E) संजय कुमार सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, वहीं SP सिटी ने बल को चौकसी में कोई ढिलाई न बरतने का सख्त निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस बल में कड़ी सतर्कता बनी रही और अधिकारियों ने कहा कि नियंत्रण कक्ष से लेकर गश्ती पुलिस तक हर स्तर पर समन्वय मजबूत किया गया है।