शामली पुलिस

 

शामली। शामली पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को चलाए गए अभियान में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार—

  • जानलेवा हमले के मामले में 01 आरोपी को पकड़ा गया।
  • महिला संबंधी अपराध में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
  • वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अभियान के तहत इसी तरह की अभियानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!