20251003_212753

 

शामली। थाना झिंझाना पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें अपने ही साथी को गोली मारकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

प्रकरण 27 सितंबर 2025 का है, जब सरवर पुत्र अनवर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है और उन पर फायरिंग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई, लेकिन जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया।

दरअसल, सरवर का भाई अफसर प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसी रंजिश को लेकर सरवर ने शहज़ाद पर जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि कथित हमले के दिन फायरिंग वास्तव में सरवर पक्ष के ही लोगों द्वारा की गई थी। घटना में अरशद उर्फ़ कला द्वारा की गई फायरिंग से सरवर पक्ष का ही वाजिद उर्फ़ काला घायल हो गया था।

जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने सरवर पक्ष की ही करतूत का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने अकमल पुत्र अख़्तर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

कैराना के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना में लिप्त अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!