Oplus_131072

 

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही है। प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी सभी थानों पर फरियादियों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनी गईं।

जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को न केवल गम्भीरता से सुना गया बल्कि उनके निस्तारण के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि वे न्याय और सुरक्षा की भावना के प्रति विश्वास बनाए रखें।

एसएसपी सहारनपुर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने खुले दिल से अपनी बातें रखीं और पुलिस की पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की।

जनपद स्तर पर यह प्रयास जनता और पुलिस के बीच भरोसे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

 

 

error: Content is protected !!