कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण विषयक पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम इकाई द्वारा प्राचार्य डा. हरेंद्र सिंह के संरक्षण तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. डाली के मार्गदर्शन में किया गया।
रविवार को आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज को महिला शिक्षा तथा सशक्तिकरण का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में डा. उत्तम कुमार (राजनीति विज्ञान विभाग प्रमुख), डा. डाली (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) और डा. नीतू त्यागी (अंग्रेजी विभाग प्रमुख) सम्मिलित रहे। परिणाम में प्रथम स्थान मन्तशा (एमए प्रथम सेमेस्टर), अजरा मिर्जा (बीए तृतीय सेमेस्टर) और मुस्कान मलिक (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान अन्नू (एमए प्रथम सेमेस्टर), आंचल (एमए प्रथम सेमेस्टर) तथा महक (बीए तृतीय सेमेस्टर) को मिला। तीसरे स्थान पर अंशिका शर्मा (एमए तृतीय सेमेस्टर), मुस्कान (बीएससी पंचम सेमेस्टर) और सानिया (बीए तृतीय सेमेस्टर) रहीं।
इससे पूर्व शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। निर्णायक मंडल में डा. राकेश कुमार (बॉटनी विभाग प्रमुख), डा. हंसराज पंवार (वाणिज्य विभाग प्रमुख) और डा. डाली रहे। इसमें प्रथम स्थान अन्नू (एमए प्रथम सेमेस्टर) ने हासिल किया। द्वितीय स्थान मीनू (बीए तृतीय सेमेस्टर) और तृतीय स्थान मुस्कान मलिक (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं को समाज में महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझाने तथा जिम्मेदारी का भाव जगाने में सहायक होती हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि सभी विजेताओं को शीघ्र ही पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।