ऑपरेशन सवेरा का बड़ा वार – कांधला पुलिस ने दबोचा कुख्यात तस्कर, 400 ग्राम चरस बरामद

 

सादिक सिद्दीक़ी,

कांधला (जनपद शामली)।

नशे के खिलाफ कांधला पुलिस की मुहिम “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” लगातार बड़ी कामयाबियाँ दिला रही है। थाना प्रभारी सतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस ने एक बार फिर नशे के गोरखधंधे पर बड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना पर की गई दबिश में पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती, सलेमपुर रोड कांधला निवासी कुख्यात तस्कर प्रवेज पुत्र नसीम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 400 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

⚡ प्रवेज का आपराधिक इतिहास

जांच में सामने आया कि प्रवेज कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि एक आदतन नशा तस्कर है, जिस पर कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं –

मु0अ0सं0-564/23 धारा 21/8 एनडीपीएस एक्ट, थाना कांधला

मु0अ0सं0-164/24323 धारा 304, 506 भादवी, थाना कांधला

मु0अ0सं0-364/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कांधला

यह रिकॉर्ड साबित करता है कि प्रवेज लगातार नशे के कारोबार में लिप्त रहा है और समाज को जहर परोसने में सक्रिय था।

थाना प्रभारी सतीश कुमार का सख्त संदेश

“नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कांधला की हर गली-मोहल्ले से नशे की जड़ उखाड़कर फेंक दी जाएगी। यह जंग जनता और पुलिस दोनों की है। आइए मिलकर नशामुक्त समाज का संकल्प लें।”पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे का कारोबार या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से ऐसे अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।“ऑपरेशन सवेरा” की इस सफलता ने न केवल नशा माफियाओं की नींद हराम कर दी है, बल्कि आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत कर दिया है। कांधला पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि नशे के खिलाफ जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!