
दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से नाबालिग की मौत,…
चालक के खिलाफ मामला दर्ज..
रिपोर्ट सादिक सिद्दीक़ी..
कांधला, मामा के लड़के के साथ बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे एक नाबालिग की ट्रक से टक्कर लगने पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के मामा ने थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
गांव रामपुर खेड़ी निवासी मोहन ने बताया कि उसका भांजा शौकेन्द्र पुत्र रोहताश निवासी ग्राम दथेडा गढ़ी थाना चौसाना तथा सागर पुत्र शंकर निवासी ग्राम नन्हेड़ा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, बाइक से किवाना–कांधला मार्ग पर आ रहे थे। भारसी वाले के खेत के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में सागर गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।