थाना प्रभारी ने चौकीदारों के साथ की अहम बैठक,….

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के दिए सख्त निर्देश

 

रिपोर्ट सादिक सिद्दीक़ी…

कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में रविवार को थाना प्रांगण में चौकीदारों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए चौकीदारों को गांव-गांव सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि गांव की सुरक्षा में चौकीदार सबसे अहम कड़ी हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें, हर संदिग्ध गतिविधि, चोरी, या ड्रोन जैसी कोई भी असामान्य घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। किसी भी सूचना में देरी न हो, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने चौकीदारों से अपील की कि वे गांव में रहकर लोगों को जागरूक करें और अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग दें। थाना प्रभारी ने भरोसा जताया कि यदि चौकीदार और पुलिस मिलकर काम करें, तो कांधला क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सकता है।

बैठक में थाना प्रभारी का सख्त लेकिन प्रोत्साहन भरा अंदाज देखकर चौकीदारों में नया उत्साह और जोश देखने को मिला।

error: Content is protected !!