IMG-20250601-WA0049

 

दिनभर छाए रहे बादल, हवा चलने से रही ठंडक!

कैराना : नगर एवं क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से निजात मिलने के साथ साथ हवा चलने से ठंड भी महसूस हुई। बादल छाए रहने व हवा चलने के साथ लोगों को बारिश होने की संभावनाएं लग रही हैं। वहीं लोगों को राहत मिल रही हैं।

रविवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई हैं। दिनभर आकाश में बादल छा रहने के साथ साथ तेज धूप से निजात मिली रही। गर्मी में लोगों को पंखे, कुलर व ऐसी जैसे उपकरणों की कम आवश्यकता पड़ी। वही किसान धान की फसल लगाने से पूर्व खेतों की जुताई करने में जुटे गए हैं। इस बार लोगों को बारिश अधिक होने के अनुमान के कारण किसान उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं धूप कम निकलने के कारण सड़को पर लोगों की आवाजाही अधिक दिखाई दी।

 

error: Content is protected !!