images - 2025-04-20T004924.867

 

कांधला में मजदूर दिवस पर मुशायरे की शाम, पद्मश्री बाबू रफीक अहमद की याद में आयोजन

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के मशहूर शायरों की होगी शिरकत, जुनेद अख्तर करेंगे मार्गदर्शन

अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह रहेंगे विशिष्ट अतिथि, मजदूरों को समर्पित होगा साहित्यिक आयोजन

कांधला (शामली)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर कस्बे के मोहल्ला मौलानान में “एक शाम मजदूरों के नाम” थीम पर पद्मश्री बाबू रफीक अहमद मेमोरियल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 3 मई की शाम 9 बजे बाहरी बेठक स्थल पर होगा, जहाँ देशभर से आए शायर मजदूरों के सम्मान में अपनी रचनाएँ पेश करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैराना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शमशाद अन्सारी करेंगे, जबकि कांधला नगर पालिका के चेयरमैन हाजी नज्मुलइस्लाम मुख्य अतिथि होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी बाबर जंग फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जुनेद मुखिया (पद्मश्री बाबू रफीक अहमद के पोत्र और सभासद) मुशायरे की संचालन संभालेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति रहेगी।

प्रसिद्ध शायर जुनेद अख्तर के मार्गदर्शन में आयोजित इस मुशायरे में देश के जाने-माने कवि शामिल होंगे। इनमें माजिद देवबंदी (दिल्ली), राहत हरारत (चेन्नई), महक कैरानवी (हैदराबाद), शरफ़ नानपारवी (दिल्ली), बिलाल सहारनपुरी (लखनऊ), मनू बदायूंनी (बदायूं), नवीन नीर (चंडीगढ़) और सरिता जैन (दिल्ली) प्रमुख हैं।

कार्यक्रम संयोजक उमर अन्सारी ने बताया कि यह आयोजन मजदूर वर्ग के प्रति सम्मान और साहित्य को जनता से जोड़ने का मंच होगा। उन्होंने सभी साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में शिरकत का आग्रह किया।

इस मुशायरे के माध्यम से कांधला एक बार फिर साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जहाँ मजदूरों के अधिकारों और संघर्षों को कलम के जरिए आवाज़ मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!