IMG-20250304-WA0007

लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रैली का आयोजन, जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शामली, कैराना। आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत को सफ़ल बनाने के लिए जनपद शामली में लोक अदालत के महत्व और उसकी भूमिका को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज मंगलवार को एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश श्री विकास कुमार ने जिला न्यायालय परिसर से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

रैली को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश श्री विकास कुमार ने कहा कि लोक अदालतें आम नागरिकों को त्वरित और खर्च रहित न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करने तथा आपसी विवादों के शीघ्र निपटारे के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर जिला जज श्री विकास कुमार ने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से पारिवारिक, आपराधिक और सिविल मामलों का समाधान बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के संभव है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!