IMG-20250304-WA0051

होली और रमजान को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 

कैराना। आगामी पर्व होली और रमजान को देखते हुए,पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मंगलवार की शाम सीओ जितेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू किया। शामली बस स्टैंड, चौक बाजार से होते हुए जुड़वा कुआ, निर्मल चौराहा,जामा मस्जिद के सामने से गुजरकर मीना मार्किट से होते हुए वापस थाना कोतवाली पर समाप्त किया। इस दौरान चौकी प्रभारी किला गेट आनंद कुमार यादव,चौकी प्रभारी इमाम गेट अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि होली, धुलेंडी और रमजान के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। पुलिस हर समय उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!