लाठी डंडों से मारपीट

गली के कीचड़ पर बवाल: दो पक्षों में मारपीट एक महिला सहित तीन घायल

शामली। कांधला। नई बस्ती में गली का कीचड़ इकट्ठा करने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों में उपचार कराने के पश्चात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी नवाब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी अली हसन का परिवार नाली का कीचड़ निकालकर उनके घर के बाहर फेंक देता है। जिसे लेकर कई बार कहासुनी भी हो चुकी हैं। बीते शुक्रवार की शाम कीचड डालने को लेकर नवाब पक्ष ने पड़ोसी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज मारपीट शुरू हो गई। अली हसन पक्ष के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों से नवा परिवार पर हमला करते हुए नवाब व महिला साजो, बेटे इमरान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित घायल पक्ष ने अपना उपचार कराने के पश्चात अली हसन सहित 5 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

error: Content is protected !!