IMG-20230617-WA0027

ईदुल अज़हा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन कैमरा से निगरानी कर पुलिस दिखा रही है सतर्कता

कांधला। स्थानीय पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिए नगर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया लिया। ईद उल अजहा के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक करने के पश्चात पुलिस अपने स्तर से भी व्यवस्था को व्यापक स्तर पर दोष करने में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने विभिन्न मोहल्लों में ड्रोन कैमरा चलाकर छतों की निगरानी की। थाना प्रभारी समय पाल अत्री के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने कांधला कैराना बस स्टैंड , मरकज मस्जिद चौक, मेन बाजार जामा मस्जिद , मोहल्ला खेल, शेखजादगान, सब्जी मंडी, कैराना बस स्टैंड, गुजरान सहित अन् आदि स्थलों पर ड्रोन उड़ाया। तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से संवेदनशील अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से नगर के मकानों की छतों का भी भौतिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी है। स्थानीय पुलिस में ड्रोन कैमरे को लेकर नगर के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!