IMG-20230617-WA0028

लड़की के साथ रास्ते में छेड़ छाड़ का आरोपी पुलिस हिरासत में

कांधला। थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आए दिन एक युवक किशोरी के साथ मार्ग पर आते जाते छेड़छाड़ करता रहता है।किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के संबंध में किशोरी के परिजनों ने युवक व उसके परिजनों को समझा कर सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं है। आरोपी युवक के द्वारा फिर से किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

error: Content is protected !!