images - 2023-05-19T000038.992

आधी रात ग्रामीण को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प 

कैराना। देर रात ग्रामीण को गोली मारने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, जांच में गोली लगने का मामला नहीं मिला है।
गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी रियासत उर्फ भूरा को रात करीब दो बजे गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। उसे बाएं पैर में घाव था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति गोली लगने से नहीं, बल्कि किसी अन्य चीज के हमले से घायल हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!