IMG-20230516-WA0014

एएसपी नायक ओपी सिंह ने पुलिस लाईन का किया निरीक्षण।

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह ने आज मंगलवार दोपहर पुलिस लाईन का निरीक्षण किया।


जनपद के होनहार, तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह ने आज रिज़र्व पुलिस लाईन पहोंच कर निरीक्षण किया। कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को को लेकर हमेशा और हर वक्त सतर्क रहने वाले एएसपी ओपी सिंह आज मंगलवार व्यवस्था परखने रिज़र्व पुलिस लाईन पहोंचे और हर तरह से बारीकी से निरीक्षण किया।
नायक ओपी सिंह ने बाज़ की तरह अपने चिर परिचित अंदाज़ में हर व्यवस्था को बारीकी से देखा और परखा, पुलिस कर्मियों के बैरकों का जायज़ा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। नायक ओपी सिंह ने पुलिस लाईन के भोजनालय का भी जायज़ा लिया, पुलिस लाईन के वाहनों का भी हर एंगल से निरीक्षण किया, गार्ड रूम का जायज़ा लेते हुए पुलिस कर्मियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए, सभी सम्बन्धित रजिस्टरों को बारीकी से चेक किया और ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था के हीरो नायक ओपी सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को परेड ग्राउंड में एकत्रित कर शस्त्रों का परीक्षण व निरीक्षण किया और सभी पुलिस अधिकारियों पुलिस कर्मियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।

error: Content is protected !!