पंजोखरा के देवी मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन

कांधला,गांव पंजोखरा में माता मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया। सौंदर्य करण के कार्य का शुभारंभ 7 गांव के वर्तमान प्रधान और जिम्मेदार लोगों ने संयुक्त रूप से किया। गांव पंजोखरा में माता मंदिर स्थित है माता मंदिर के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ शनिवार को 7 गांव के वर्तमान प्रधान और जिम्मेदार लोगों ने संयुक्त रूप से किया। बुधवार को मंदिर स्थल पर सभी 7 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की मौजूदगी में यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों की मौजूदगी में यज्ञ में आहूति प्रदान कर विश्वमंगल की कामना की गई। ग्राम प्रधान पंजोखरा संदीप कुमार फौजी ने बताया कि माता मंदिर पर 7 गांव के श्रद्धालु पूजा करने के लिए आते हैं यह 7 गांव पंजोखरा जसोला बलवा रसूलपुर लोरी पुर ब्रह्म खेड़ा मीम्ला है। सौंदर्य करण कार्य पूरा होने पर एक हवन का आयोजन किया जाएगा सौंदर्य करण का कार्य पूरा होने तक पंडितों द्वारा पाठ भी किए जा रहे हैं। इस दौरान शिवकुमार प्रधान जसाला, नाथीराम प्रधान बलवा, तेंद्र प्रधान ब्रह्म खेड़ा ,राकेश प्रधान रसूलपुर, विनय प्रधान मीमला, जुल्फान प्रधान लोहरीपुर ,अनिल कुमार ,श्याम सिंह ,मास्टर रामधन सिंह, विनोद कुमार ,तेजपाल सिंह, मुकेश कुमार ,रामकुमार ,विक्रांत ,विनोद चौहान ,आशु आदि लोग मौजूद रहे। 

परिचय- गांव पंजोखरा में यज्ञ में आहूति प्रदान करते ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!