शकेब के बढ़ते जनाधार ने बढ़ाई प्रतिद्वंद्वियों की टेंशन वरिष्ठ सभासद अफजाल अली के समर्थन से वार्ड की सियासत में मची खलबली

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। नगर निकाय चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन वार्डों की राजनीति में अभी से चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। चौपालों से लेकर गलियों तक संभावित प्रत्याशियों की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच मोहल्ला मौलानान में आयोजित एक बैठक ने वार्ड की सियासत का तापमान और बढ़ा दिया है।

मोहल्ला मौलानान स्थित वरिष्ठ सभासद अफजाल अली के आवास पर आयोजित बैठक में समाजसेवी एवं भावी सभासद प्रत्याशी शकेब जे अख्तर को क्षेत्रवासियों का जोरदार समर्थन मिला। बैठक में जुटी भीड़ और समर्थकों के उत्साह ने यह संकेत दे दिया कि वार्ड की राजनीति में शकेब जे अख्तर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वरिष्ठ सभासद अफजाल अली का समर्थन मिलने के बाद शकेब जे अख्तर का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। उनके बढ़ते कारवां और बढ़ती सक्रियता को देखकर अन्य संभावित प्रत्याशियों के खेमों में बेचैनी बढ़ती दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि जिस तेजी से शकेब के समर्थन में लोग जुड़ रहे हैं, उससे चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

बैठक में मौजूद लोगों ने शकेब जे अख्तर को एक सक्रिय, मिलनसार और जनहित के मुद्दों को उठाने वाला चेहरा बताते हुए अपना समर्थन जताया। वहीं समर्थकों का दावा है कि आने वाले दिनों में यह कारवां और अधिक मजबूत होगा।

बैठक में परवेज अनवर, सीनू अनवर, जैद सिद्दीकी, असद उर्फ हमजा सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फिलहाल चुनाव में समय भले ही बाकी हो, लेकिन वार्ड की सियासत में शकेब जे अख्तर की बढ़ती पकड़ और वरिष्ठ सभासद अफजाल अली के समर्थन ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

error: Content is protected !!