निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत: विनय बालियान

 

* “हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की ताकत: अध्यक्ष विनय बालियान बोले कलम समाज बदलने की सबसे बड़ी शक्ति”

कांधला। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया सेंटर कांधला अध्यक्ष विनय बालियान ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता हर दौर में समाज का सच्चा आईना रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत है। कलम की शक्ति ने हमेशा सच को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है और यही लोकतंत्र की असली मजबूती है।अध्यक्ष विनय बालियान ने कहा, “निष्पक्ष कलम, बेबाक आवाज, हिंदी पत्रकारिता पर है देश को नाज।” उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की जड़ें गांव, किसान, मजदूर और दबे-कुचले लोगों से जुड़ी हुई हैं। हिंदी पत्रकार हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भी सच की तलाश में जुटा रहता है और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है।विनय बालियान ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का असली धर्म सत्ता से सवाल करना और जनता की आवाज को बुलंद करना है। जब-जब लोकतंत्र पर संकट आया, तब हिंदी पत्रकारों और अखबारों ने अपनी निर्भीक कलम से उसका मजबूती से सामना किया। उन्होंने युवा पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए, लेकिन पत्रकारिता के मूल मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के इस दौर में फेक न्यूज एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वे हर खबर की सत्यता की जांच-पड़ताल करने के बाद ही उसे जनता तक पहुंचाएं। “हमारी कलम समाज को जोड़ने का काम करे, तोड़ने का नहीं,” यह संदेश भी उन्होंने पत्रकारों को दिया।

इस अवसर पर मीडिया सेंटर कांधला की ओर से क्षेत्र के सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। अध्यक्ष विनय बालियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता

error: Content is protected !!