तनु शर्मा ने 95% अंक हासिल कर विद्यालय में लहराया परचम

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में द गोल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

विद्यालय की मेधावी छात्रा तनु शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंजलि, सिमरन और दिशा ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा श्रुति ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय प्रबंधक कृष्ण पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर करुणा सिंह, अनुराधा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!