किसान दिवस में उठा जर्जर तारों का मुद्दा, 20 दिन में बदली एलटी लाइन

 

रालोद नेता की पहल रंग लाई, जर्जर बिजली तार हुए बदल

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला,किसान दिवस में रालोद नेता द्वारा जर्जर एलटी लाइन का मुद्दा उठाई जाने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर तारों को बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

ग्राम डांगरौल निवासी किसान यशपाल और प्रभात के ट्यूबवेल तक करीब 100 मीटर एलटी लाइन का तार बेहद जर्जर हालत में था, जिससे कई बार आग जैसी घटनाएं हो चुकी थीं। रालोद नेता राजन ने किसान दिवस के मौके पर डीएम शामली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया,करीब 100 मीटर लंबी इस लाइन के तार टूटने और चिंगारी निकलने का खतरा बना रहता था, जिससे दोनों किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी खराब लाइन के चलते किसान यशपाल के खेत में एक बार आग भी लग चुकी है, जिससे फसल और उपकरणों को नुकसान हुआ। इस गंभीर समस्या के चलते रालोद नेता राजन ने किसान दिवस के अवसर पर डीएम शामली की अध्यक्षता में आयोजित एक मीटिंग में जर्जर बिजली लाइन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। रालोद नेता राजन के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया। मीटिंग के करीब 20 दिनों के भीतर संबंधित विभाग ने ग्राम डांगरौल पहुंचकर पूरी जर्जर एलटी लाइन को बदल दिया और नया तार लगा दिया। अब किसान यशपाल और प्रभात ने राहत की सांस ली है। दोनों किसानों ने रालोद नेता राजन और डीएम का आभार जताया, जिनके प्रयासों से उनकी इस लंबे समय से ठप पड़ी समस्या का समाधान हो सका। गौरतलब है कि क्षेत्र में कई जगहों पर अभी भी बिजली के जर्जर तारों की समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने अन्य जगहों पर भी ऐसी लाइनों को तुरंत बदलने की मांग की है।

error: Content is protected !!