लाइनमैन पर हमला बना तूल, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज!

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डून्डूखेड़ा में ड्यूटी के दौरान विद्युत विभाग के लाइनमैन के साथ हुई मारपीट का मामला अब गरमाने लगा है। घटना से नाराज़ विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को एकजुट होकर कांधला थाना पहुंचकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।जानकारी के अनुसार, गांव डून्डूखेड़ा में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर विभाग का लाइनमैन निजाम मौके पर पहुंचा था। वह पोल पर चढ़कर खराब लाइन को दुरुस्त कर रहा था ताकि ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू हो सके। तभी गांव के ही एक युवक ने मौके पर पहुंचकर लाइनमैन से अभद्र भाषा में बात की और मारपीट शुरू कर दी।घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।रविवार को जेई सत्यप्रकाश के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी कांधला थाना पहुंचे और थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार से मुलाकात की। कर्मचारियों ने कहा कि “अगर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा नहीं मिलेगी तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।”

थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा —

लाइनमैन पर हमले से भड़के कर्मचारी, विभाग में उबाल, अब देखना होगा  आरोपी कब तक पहुंचता है हवालात के अंदर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!