Oplus_131072

 

कैराना/शामली। #MissionShakti5 अभियान के तहत थाना कैराना पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी और उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया।

मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 एवं 108 (स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी दी, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

टीम ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा राज्य पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसी को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज में महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और अपराध के विरुद्ध सामूहिक जागरूकता स्थापित करना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!