शामली। 28 नवंबर। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों में एक अभियुक्त चोरी के मामले में, एक अभियुक्त अवैध शराब कारोबार में, एक अभियुक्त 13जी एक्ट के तहत, दो अभियुक्त वारंटी और दो अभियुक्त महिला सम्बन्धी अपराधों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शामली पुलिस अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु तत्परता से कार्य कर रही है।
