Oplus_131072

 

सहारनपुर। जिला पुलिस ने एक लूट की वारदात का खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। सहारनपुर पुलिस की टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो घायल अभियुक्तों सहित कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 6 लाख 30 हजार रुपये नकद, एक दोपहिया वाहन और दो अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य दो को थाने लाया गया।

एसपी सहारनपुर ने बताया कि यह गिरोह क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदातों में सक्रिय था। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की, जिससे यह बड़ी सफलता मिली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

 

 

error: Content is protected !!