Oplus_131072

 

कैराना। थाना कैराना क्षेत्र में मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा सोमवार को क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने स्थानीय बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं और महिलाओं से संवाद किया। उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपायों के साथ-साथ महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन सेवाओं जैसे 1090, 112, 181 और 102 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस की सहायता प्राप्त करने का संदेश दिया। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में सुरक्षा का वातावरण तैयार करना है।

स्थानीय लोगों ने एंटी रोमियो टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

 

 

error: Content is protected !!