IMG-20251022-WA0072

 

कैराना में मेले का शुभारंभ कर बोले पूर्व मंत्री— आत्मनिर्भर भारत का सपना स्वदेशी के मार्ग से ही संभव!

पत्रकार संगठन कैराना कार्यालय पर सुरेश राणा का किया गया गर्मजोशी से स्वागत!

कैराना। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता सुरेश राणा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से ही राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे देश में बने उत्पादों व सेवाओं को प्राथमिकता दें ताकि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर सके।

बुधवार को सुरेश राणा कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग स्थित मैदान में कार्गो इवेंट्स और दैनिक जागरण द्वारा आयोजित मेले का शुभारंभ करने पहुंचे। उन्होंने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति का परिचायक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक ज्ञान को भी समृद्ध करता है।

राणा ने कहा कि स्वदेशी का उपयोग केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि यह राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को जीवंत रखने का माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

इससे पूर्व, मेला आयोजक सागर प्रजापति ने पूर्व मंत्री सुरेश राणा को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल चौहान, रविंद्र प्रधान, भाकियू जिला सचिव गुरदीप चौधरी, नगराध्यक्ष इनाम चौधरी उर्फ कालू, सुभाष प्रधान, अनुज रावल एडवोकेट, उस्मान चौधरी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

पत्रकार संगठन कैराना में हुआ स्वागत

मेले के शुभारंभ के बाद सुरेश राणा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित चौधरी सिताब सिंह मार्किट में पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पहुंचे। वहां संगठन के संरक्षक सुधीर चौधरी ने उन्हें बुके भेंट किया, जबकि संरक्षक मेहराब चौधरी ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुधीर चौधरी एवं उनके परिवार की ओर से उन्हें राम दरबार भेंट किया गया।

संगठन के अध्यक्ष संदीप इन्सां व अन्य पत्रकारों द्वारा पूर्व मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद सैनी, रियासत अली ताबिश, संदीप इन्साँ सुधीर चौधरी, मेहराब चौधरी, अरशद चौधरी, सुनील धीमान, एम. इकबाल हसन, सलीम फारूकी, अहसान सैफी, सालिम अंसारी, सुहैब खान, पुनीत गोयल, वाजिद अली, फिरोज खान, अभिषेक भारद्वाज, आशीष सैनी, आरिफ चौधरी, सलमान चौधरी, नदीम चौधरी, देवराज चौहान आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!