थानाध्यक्ष सतीश कुमार का देर रात चेकिंग अभियान,

 

अपराधियों में खौफ आम जनता को सुकून कानून से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत

सादिक सिद्दीक़ी

(कांधला।) शुक्रवार की देर रात लगभग 3 बजे, थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ भभीसा चौकी क्षेत्र में अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्गों, अंधेरी गलियों, चौक-चौराहों और संदिग्ध ठिकानों पर सघन गश्त की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागज़ात, पहचान पत्र और संदिग्धों की तलाशी ली गई।अभियान ने अपराधियों के होश उड़ा दिए और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने साफ कहा, “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर हमारी सख्त नजर है और आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”थानाध्यक्ष के नेतृत्व में यह अभियान क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की स्पष्ट रणनीति को दर्शाता है। ग्रामीण और कस्बे के लोग इस सक्रियता की प्रशंसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के अभियान नशे के कारोबारियों, अवैध असलहा रखने वालों और अन्य असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने में मदद करते हैं।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से भी संवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। देर रात की यह गश्त न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी साबित हुई, बल्कि आम जनता को यह भरोसा भी दिलाया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट और तत्पर है। भभीसा चौकी क्षेत्र में यह अभियान कानून और सुरक्षा का संदेश he जहां अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, वहीं आम लोगों के लिए सुरक्षा और सुकून का वातावरण कायम है।

error: Content is protected !!