डूबकर मौत

 

काधला। (शामली) कांधला थाना क्षेत्र के गांव डूंडू खेडा का 12 किशोर यमुना में नहाते समय लापता हो गया था। पिछले 6 दिनों से किशोर का कोई सुराग नही लगा था। दोपहर के समय किशोर का शव यमुना किनारे बरामद हुआ। सूचना के बाद पुलिस ने भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों कोहराम मच गया।

बीते रविवार की दोपहर 3:30 के लगभग थाना क्षेत्र के गांव डूंडू खेडा निवासी 12 वर्षीय कान्हा उर्फ प्रियांशु पुत्र राजू अपने साथी शिवम, अनमोल, आर्यन सहित 3 बच्चों के साथ यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। यमुना का जलस्तर बड़ा देखकर कान्हा के साथियों ने यमुना में नहाने से मना कर दिया। लेकिन कान्हा यमुना में नहाने के लिए चला गया। प्रत्यक्षदर्शी किशोरो के मुताबिक जब कान्हा तीसरी बार यमुना में नहाने के लिए पहुंचा तो यमुना की तेजधार में डूब गया। कान्हा के डूबने के तुरंत बाद ही साथ आए किशोरो ने खेत पर कार्य करने वाले किसान को मामले की जानकारी दी। किशोर के डूबने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को मदद के लिए मौके पर बुलाया। परिजनों का मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीण यमुना के किनारे पहुंचे। यमुना की तेज धार में लापता हुए किशोर की तलाश की गई। गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। पिछले 6 दिनों से पुलिस व परिजन यमुना में लापता हुए किशोर की तलाश कर रहे थे। बुधवार की दोपहर किशोर का शव घटनास्थल के निकट यमुना किनारे तैरता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस में परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके चलते सभी लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को यमुना से बाहर निकाला। किशोर के शव के मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!