
नायक ओपी सिंह ने किया थाना छावनी का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश!
थाना छावनी की व्यवस्थाओं की हुई जांच, साफ-सफाई और लंबित विवेचनाओं पर जोर!
ASP ओम प्रकाश सिंह ने थाने के हर विभाग का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली सुधारने के दिए निर्देश!
बस्ती: जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कानून व्यवस्था के नायक श्री ओम प्रकाश सिंह ने गत रात्रि (26 जून) में थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
ASP श्री सिंह ने थाना कार्यालय, मेस, मालखाना, CCTNS कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता और अभिलेखों के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया तथा संबंधित अधिकारियों को इनमें सुधार के निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को और अधिक सक्रियता से काम करते हुए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अचानक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यवाही में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना था। ASP श्री सिंह ने कहा कि ऐसे निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाया जा सके।