
डांगरोल में डंडो से परिवार पर जानलेवा हमला, दो घायल!
पड़ोसी के घर से बेटे को बुलाने गए परिवार के लोगों पर गांव के ही दबंग लोगों ने लाठी डंडों से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर 5 लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत करा दिया है।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ताऊ के लडके निशू और सचिन में बहस हुई थी। नीशू नाम का लडका गांव के राजेन्द्र प्रजापति के लडके राहुल व अंकुश के साथ रहता है, जिनकी संगति गलत है। हम नीशू को बुलाने के लिए मुनेश के घर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही राजेन्द्र प्रजापति व उसके लड़के राहुल और अंकुश, निशु ने गाली गलोच की और जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित पक्ष के ऊपर लाठी डण्डो व ईंटो हमला कर दिया। उक्त लोगों ने हत्या की नीयत से ईंट व पत्थर भी बरसाने शुरू कर दिए। पीड़ित व उसके ताऊ को गंभीर चोटें आने घायल हो गये। पीड़ित पक्ष द्वारा जान बचाने के लिए शोर शराबा किया गया। तो ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जिसके चलते हमलावर घटना स्थल भाग गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए दोनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष में राजेन्द्र, राहुल, निशु, अंकुश सहित चार लोग के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के संबंध में पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी।