images - 2025-04-29T235401.233

 

सहारनपुर में कैबिनेट मंत्रियों का बड़ा दौरा: केशव मौर्य, बृजेश पाठक और सुरेश खन्ना करेंगे विभागीय समीक्षा!

सहारनपुर चुनावी तैयारियों के केंद्र में: स्वास्थ्य, वित्त और प्रशासनिक बैठकों का दौर शुरू!

यूपी सरकार के मंत्रियों की सहारनपुर में सक्रियता, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद और जनसमस्याओं पर करेंगे चर्चा!

सहारनपुर: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सहारनपुर जनपद का दौरा करेंगे। इस दौरे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित कई वरिष्ठ मंत्री व राज्यमंत्री शामिल रहेंगे। मंत्रीगण जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद और विभागीय योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करेंगे। इस दौरान चुनावी रणनीति और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक के बाद वो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति और लंबित मुद्दों की समीक्षा करेंगे मौर्य अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के बारे में चर्चा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सरसावा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण करेंगे। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी पर गहन चर्चा करेंगे। इसके बाद वो स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर कोविड-19 के बाद के हालात और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा करेंगे।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी जनपद के वित्तीय प्रबंधन और बजट आवंटन पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वो ग्रामीण विकास योजनाओं, मनरेगा फंड के उपयोग और कर संग्रहण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे।

मंत्रिमंडल के इस दौरे में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, अजीत सिंह पाल, धर्मवीर प्रजापति, कुँवर मानवेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह शाक्य और योगी अर्पित दास सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी अपने-अपने विभागों की समीक्षा कर जनपद की प्रगति में तेजी लाने पर चर्चा करेंगे।

दौरे के दौरान मंत्रीगण स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनेंगे और इसके साथ ही, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने के बारे में चर्चा करेंगे।

 

 

error: Content is protected !!