IMG-20250417-WA0045

 

कांधला के युवक का पिता लापता! परिजन परेशान 

कांधला। थाना में एक गुमशुदगी का मामला सामने आया है, जिसमें स्थानीय निवासी आरिन्दा शुभम सैनी ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 11 अप्रैल 2025 को शुभम ने थाने में उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार उनके पिता शक्ति सिंह (कक्कन) 7 अप्रैल को घर से निकल गए थे और अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शक्ति सिंह की उम्र लगभग 50 वर्ष है और उनकी ऊँचाई 5 फुट 6 इंच है। उनका रंग गेहुआ है और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

गुमशुदगी की तहरीर पर रजिस्टर नंबर 28, दिनांक 11.04.2025 में दर्ज की गई है। मामले की जांच उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार वर्मा को सौंप दी गई है।

सूचना की अपील

परिजनों ने यदि किसी को शक्ति सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की अपील की है:

– थाना कार्यालय: 7839866118

– थानाध्यक्ष: 9454404071

– जांचकर्ता उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार वर्मा: 8853532115

प्रभारी निरीक्षक

थाना कांधला

जनपद शामली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!