012

 

मुजफ्फरनगर:- एसएसपी के निर्देशन में नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर थाना अध्यक्ष अजय प्रसाद गौड के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग करते हुए आज मंसूरपुर तिराहे के पास से स्मैक की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों तनवीर थाना मंगलौर हरिद्वार व इन्द्रजीत थाना डोयेवाला देहरादून को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 32 ग्राम स्मैक व 420 नशे की गोलियां नाजायज़ बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों ही अपराधियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट:- मेहरबान अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!