IMG-20230724-WA0010

अकीदत के साथ निकाला हज़रत अली अकबर, ताबूत व जुलजना की शबी का जुलूस

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

 

रिपोर्ट : मोहम्मद आरिफ चौधरी 

कैराना। मोहर्रम की पांच तारीख को शिया समुदाय के लोगों ने हज़रत अली अकबर, ताबूत व जुलजना की शबी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला और कर्बला के मैदान में जाकर सम्पन्न हुआ, इस बीच सुरक्षा दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ रहे मौजूद।

सोमवार को नगर के इमाम बड़ों में मजलिसों का एहतमाम किया गया, जिसमें नौहा ख्वानी अली हैदर जैदी, कुर्रतुलएन मेहंदी, यावर अली, मोहम्मद गुलज़ार, फैसल मोहम्मद व मोहमद आगाज, अमीर हैदर व मरसिया मोहम्मद मुदस्सिर व हमनवा ने पढ़ा। इस दौरान मौलाना हसन अस्करी ने कर्बला के मैदान में हज़रत इमाम् हुसैन के बेटे हज़रत अली अकबर उनके परिवार व साथियों पर हुए ज़ुल्म पर रोशनी डाली। साथ ही उनके बलिदान व कुर्बानियों को याद करते हुए मातम नौहा ख्वानी मरसिया पढा गया। दोपहर बाद मोहल्ला आलकलां स्थित रजा अली खां के मकान से हज़रत अली अकबर का अलम, ताबूत व जुलजना जुलूस बरामद होकर पानीपत मुख्य मार्ग पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलिज के सामने कर्बला के मैदान में जाकर सम्पन्नन हुआ। इस दौरान उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे अल्हाज अली हैदर ज़ैदी,अल्हाज कौसर ज़ैदी,वसी हैदर साकी,सरवर हुसैन, दानिश रजा, अकबर अब्बास, आता अली खां, चुनन, मेहदी, फिरोज़, शाहनवाज़,शबी हैदर, सदाकत हुसैन, शराफत हुसैन सहित सैंकड़ों शिया सोगवार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!