IMG-20230720-WA0085

अवैध छुरे समेत एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल


कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध छुरे समेत गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
गुरुवार को एसपी अभिषेक झा के निर्देशानुसार अवैध हथियार बरामदगी, निर्माण एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध छुरे समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अशोक निवासी ग्राम जंधेड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।

error: Content is protected !!