IMG-20230626-WA0037

अभिषेक झा व ओपी सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ निकाला पैदल मार्च 

ईदुल अज़हा और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने और आपसी भाईचारा, शान्ति और सौहार्द के लिए दोनो कप्तानों ने निकाला पैदल मार्च।

कैराना। ईद उल अजहा पर सौहार्द और भाईचारा स्थापित रहने के लिए एसपी ने नगर में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला।

सोमवार की सांय एसपी अभिषेक झा व एएसपी ओपी सिंह नगर में पहुँचे।उन्होंने ने पुलिस टीम के साथ नगर में पैदल मार्च निकाला। आगमी ईद उल अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुख्य चौक बाजार, जोड़वा कुआं बाजार, पुराना बाजार, जामा मस्जिद क्षेत्र, कांधला तिराहे व मुख्यमार्ग आदि पर पैदल मार्च करते हुए निगरानी गई। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व पर ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी अलर्ट रहें। इस दौरान सीओ अमरदीप कुमार मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!