IMG-20230625-WA0033

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव के करण लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा

कैराना। गर्मी से बारिश के बाद राहत मिल गई है। बारिश से कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वही कुछ किसानों को राहत तो कुछ को संमस्या का सामना करना पड़ा है।

रविवार को दिनभर हुई बारिश के कारण जहां पिछले दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। वही कुछ किसानों की सब्जी की फसलें आदि में नुकसान भी हुआ है। वही धान व गन्ने की फसल को लाभ पहुँचा है। वही अन्य किसानों के खेतों में नमी होने के कारण अन्य फसलों को बोन में आसानी होगी। दूसरी ओर बागों में राहत पहुँची है, वही आंशिक रूप से फलों को भी नुकसान पहुँचा है। वहीं नगर के चौक बाजार, इमाम गेट, सीएचसी गेट के समीप मार्ग पर कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बारिश का पानी नाले व नालियों में बहाव होने के कारण रुकी हुई गंदगी साफ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!