images - 2023-06-25T212037.527

जलभराव में उतरे अर्थिंग करंट की चपेट में आने से एक बैल की दर्दनाक मौत

कैराना। गांव भूरा में बारिश से गली में हुए जलभराव में उतरे अर्थिंग करंट की चपेट में आने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि किसान बाल-बाल बच गया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

रविवार को क्षेत्र के गांव भूरा निवासी किसान साजिद बारिश रुकने पर पशुओं के लिए चारा लाने हेतु बैल-बुग्गी लेकर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान उसका बैल गली में भरे पानी में उतरे अर्थिंग करंट की चपेट में आ गया, जिससे बैल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही, किसान ने बुग्गी से कूदकर बामुश्किल अपनी जान बचाई। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!