IMG-20230606-WA0030

लोकप्रिय चेयरमैन ने शरबती छबील का किया शुभारंभ

कांधला। नगरपालिका के लोकप्रिय अध्यक्ष ने नगर में शर्बली छबील का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम किया है।
मंगलवार को नगर के दिल्ली रोड पर भीषण गर्मी के बीच समाजसेवियों द्वारा लोगों की प्यास बुझाने हेतु शर्बती छबील लगाई गई, जिसका शुभारंभ नगरपालिका के लोक​प्रिय अध्यक्ष हाजी नजमुल इस्लाम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का काम किया है। हमें समाजसेवा में बढ़—चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिसका मनुष्य को ईश्वर खुद फल देते हैं। उन्होंने लोगों को समाजसेवा करने के लिए प्रेरित किया। छबील के दौरान लोगों को शीतल शर्बल पिलाया गया। इस अवसर पर
जावेद जंग, आबिद मंसूरी साजिद, मिर्जा आसिफ बैग, सलीम राणा, तनवीर अंसारी, साजिद सलमानी, जावेद सलमानी, सलीम, नदीम, अकबर, शौकीन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!