IMG-20230611-WA0054

जर्जर और वीरान पड़े इस मकान से कभी भी हो सक्ता है कोई भी हादसा 

नगर पालिका मे काफ़ी बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

रिपोर्ट सादिक सिद्दीक़ी कांधला

कांधला। कस्बे के मोहल्ला धौलान सैयद मस्जिद स्थित मे एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है जहा काफ़ी टाइम से खाली पड़े एक मकान जर्जर होने से बारिश में हादसे का सबब बन सकते हैं। वर्षों से जर्जर खंडहर ये मकान इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है उनके अलावा इस जर्जर मकान में असामाजिक तत्व भी आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में हादसा होने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद भी मकान के मालिकों को कोई परवाह नहीं और न ही पालिका प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई कर रहा है मोहल्ले वासियो का कहना है की काफ़ी बार पालिका प्रशासन को इसकी शिकायत की लेकिन इस और कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है यह मकान अपराधिक घटनाओं के संदेश के रूप में भी काम कर सकता है, क्योंकि इसका प्रयोग स्थानीय अपराधी पुलिस से छिपने मे कर सकते हैं
निवासियों ने इस मुद्दे को नगर पालिका परिषद कांधला के प्रशासन, उत्तर प्रदेश के जिला शामली के प्रशासन और उपजिलाधिकारी कैराना से मदद लेने के लिए उठाया है।

error: Content is protected !!