FB_IMG_1681653542856

कैराना से सेठपाल चौहान होंगे भाजपा प्रत्याशी 

कैराना। भाजपा हाईकमान ने कैराना नगरपालिका के चेयरमैन पद हेतु सेठपाल चौहान तथा कांधला के लिए नरेश सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वही, कांधला नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए गठबंधन प्रत्याशी ने अपना नामांकन-पत्र जमा करके चुनावी ताल ठोक दी है।
जनपद शामली के नगरीय क्षेत्रों में सामान्य निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया का दौर चल रहा है। हालांकि नगरीय क्षेत्रों में आगामी चार मई को वोट डाले जाएंगे, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए है। केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने कैराना नगरपालिका के चेयरमैन पद हेतु स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह के भतीजे सेठपाल चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांधला में नरेश सैनी को अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार बनाकर कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वही, कांधला से नपा अध्यक्ष पद के लिए गठबंधन प्रत्याशी घोषित किये गए फैसल बेग ने पूरे दमखम के साथ में रविवार को तहसील मुख्यालय पर अपना नामांकन-पत्र जमा कर दिया है। इस दौरान सदर सीट से रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!