IMG-20220729-WA0344

 

सहारनपुर न्यूज:- गंगोह से सवारी लेकर सहारनपुर जा रही रोडवेज बस UP 87 T, 2117 में मवी कला निवासी एक महिला सरीता पत्नी नितिन बस में सवार होकर गंगोह से सहारनपुर जा रही थी। अंबेहटा खेड़ा अफगान रोड पर बस में सवार दो युवकों ने महिला का पर्स चोरी कर लिया। एक युवक बस से नीचे उतर कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने चोरी करने वाले बदमाश के एक साथी को पकड़ लिया घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया। महिला ने बताया कि पर्स में चार हजार रुपए एक मंगलसूत्र था। महिला अपने मायके से ससुराल जा रही थी। घटनास्थल से पकड़ा गया युवक नौशाद निवासी सरसावा थाना क्षेत्र का है।

error: Content is protected !!