0.0

लोहपुरुष सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व पार्षदगण

सरदार पटेल और श्रीमती गांधी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: मेयर
-नगर निगम में दी गयी सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

          सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि आयरन मैन सरदार पटेल और आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छा शक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। इन दोनों का जीवन यह प्रेरणा देता है कि कोई भी कार्य यदि मजबूत संकल्प के साथ किया जाता है तो वह निश्चित ही सफल होता है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं यदि हम अपने निगम में भी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करेंगे तो निगम को काफी आगे ले जा सकते हैं।
महापौर वालिया यहां नगर निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल और श्रीमती गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिवस हमारे भीतर यह भाव जागृत करता है कि देश की एकता से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लिए जो सरदार पटेल ने किया वह कोई नही कर सकता था। उन्होंने आह्वान किया कि आज हम देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प ले,तभी आयोजन की सार्थकता है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि आज का दिन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का दिन है। जो दृढ़ इच्छा शक्ति रखता है वह सब कुछ कर सकता है।
कार्यक्रम में पार्षद सुनील शर्मा, गोपालदास, मानसिंह जैन, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी के अलावा निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। संचालन डॉ.वीरेन्द्र आज़म ने किया।

कैमरामैन:- शहज़ादी

error: Content is protected !!