IMG_20220418_200618

कैराना। कस्बे में चोरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

सोमवार दोपहर शामली रोड स्थित अहमद मार्केट स्थित मीडिया ऑफिस में दिनदहाड़े चोर ने धावा बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार मीडिया कार्यालय में रखे चैनल का माइक आईडी व साउंड मिक्सचर बाइक की चाबी व बैग व अन्य दस्तावेज चोरी कर फरार हो गया चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं, पीड़ित सनव्वर सिद्दीकी ने पुलिस चौकी किला गेट के प्रभारी पवन सैनी को सूचित कर तत्काल पुलिस बल को चौकी प्रभारी पवन सैनी ने भेजकर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक चोर की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

चंद कदमो पर ही बैठी रहती है पुलिस

आपको बता दे कि कस्बे के मीडिया के ऐक कार्यालय पर जहां चोरी की घटना को अंजाम दिया है उसी की चंद कदमो की दूरी पर कोतवाली पुलिस बैठी नजर आती है । जिससे यह साबित होता है कि पुलिस का कोई खोफ चोरो के दिलो मे नही है । आखिर कोन अपने को सुरक्षित महसूस कर सकता है । क्योकि जब पुलिस का खोफ ही चोरो के दिलो मे नही होगा तो आखिर कोन अपने को सुरक्षित महसूस कर पायेगा । चोर ने पत्रकार के कार्यालय पर दिनदिहाडे चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस व पत्रकारो को अपनी दंबगता का परिचय दिया है ।

error: Content is protected !!