उत्तर प्रदेश कैराना

शेखूपुरा के किसान ने फैक्ट्रियों के खतरनाक पानी से निजात दिलाने की लगाई गुहार

शेखूपुरा के किसान ने फैक्ट्रियों के खतरनाक पानी से निजात दिलाने की लगाई गुहार

थाना समाधान दिवस में पहुंचा शेखूपुरा का किसान, शिकायती-पत्र देकर फैक्ट्रियों के खतरनाक पानी से निजात दिलाने की मांग

कैराना। गांव शेखूपुरा के किसान ने फैक्ट्रियों से निकलने वाले रसायनयुक्त पानी से फसलों के बर्बाद होने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर हुक्मरानों से फैक्ट्रियों के खतरनाक पानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
शनिवार को आदर्शमण्डी थानाक्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी किसान राजकुमार पुत्र रिशाल सिंह कोतवाली कैराना पहुंचा। जहां पर उसने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नवनियुक्त एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव को शिकायती-पत्र दिया। बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम मजरा गढ़ शाईस्तपुर कण्डेला इंडस्ट्रीज एरिया में खसरा संख्या-26 आदि में स्थित है, जिसके पास कई फैक्ट्रियां बनी हुई है। आरोप है कि उक्त फैक्ट्रियों से निकलने वाला रसायनयुक्त पानी एक नाले के माध्यम से उसके खेतों में जा रहा है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। फसलों के बर्बाद होने से उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आगे बताया कि उसने एक शिकायती-पत्र विगत 01 जुलाई 2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त सहारनपुर को भी दिया था, जिस पर उन्होंने मातहतों को मामले की जांच करके कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि शिकायती-पत्र दिए जाने के तीन सप्ताह बाद भी समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। पीड़ित किसान ने फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *