उत्तर प्रदेश सहारनपुर

जिला एवं महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

 

सहारनपुर:- अंबाला रोड स्थित सिटी पैलेस बैंकट हॉल में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित करने हेतु एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान आयोजित की जाने वाली चुनावी बैठकों से लेकर जलसो के आयोजन एवं मतदान के दिन बूथ स्तर पर मैनेजमेंट से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया I

प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे बिना किसी दबाव के चुनावों में कार्य करने की अपील की I विदित चौधरी ने कहा कि हमें कांग्रेस की उन 5 गारंटियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा जिन्हें लेकर हमारे नेता राहुल गांधी जी ने 6700 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ों न्याय निकाली I

इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी इमरान मसूद ने सभी बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के संबंध में जरूरी जानकारी दी I उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा की हर एक जायज वोट ईमानदारी से डाला जाये और एक भी फर्जी वोट ना पड़े I इमरान मसूद ने कहा की हमारे कार्यकर्ता “मेरा मान, मेरा संविधान” नारे के साथ लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा की प्रतिबद्धता के साथ 2024 के इस चुनाव को लड़ेंगे I

सहारनपुर लोकसभा कोऑर्डिनेटर कृष्णकांत शर्मा एवं जिला अध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि वे हर घर दस्तक देते हुए कांग्रेस की न्याय गारंटियों को जनता तक पहुंचाएं और भाजपा के शासन से अजिज जनता से को भाजपा की जन विरोधी कांग्रेस प्रत्याशी व इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगे I

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला, महानगर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा ब्लॉक बूथ व पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समस्त फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *