Oplus_131072

 

हमीरपुर। अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति को अमल में लाते हुए हमीरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की 14 दोपहिया मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त लंबे समय से विभिन्न जनपदों और पड़ोसी राज्यों से मोटरसाइकिलें चोरी कर रहे थे। चोरी के बाद ये वाहन सुनसान इलाकों में छिपाकर रखते और फिर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। गिरोह के तार कई जनपदों से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बरामद की गई मोटरसाइकिलों की पहचान कर संबंधित जनपदों को सूचित किया जा रहा है।

हमीरपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित किया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किए हुए है।

 

 

error: Content is protected !!