राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने जिला कार्यकारिणी को प्रमाणपत्र व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया—-जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली उत्तरप्रदेश —–शामली दिनांक 9-10-2022 दिन रविवार को दिव्यांगजनो की सेवा में समर्पित संस्था जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ के मुख्य कार्यालय ब्लॉक रोड अटल बिहार शामली में दिव्यांगों व जिला टीम सम्मान हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर मित्तल ने टीम कार्यकर्ताओ जिला व प्रदेश टीम को सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला सयोजक रमेश चंद रुहेला कार्यक्रम अध्य्क्ष को पटका मोतियों की माला व सम्मानपत्र सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश सयोंजक इरशाद अहमद जी का संस्थापक नन्द किशोर मित्तल ने पटका पहनाकर सम्मान किया।मण्डल अध्य्क्ष शंकर लाल जी व जिला प्रचारक मुकेश वर्मा योगाचार्य ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। दिव्यांगों के सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत विजय कुमार सरोहा जिला उपाध्यक्ष, उस्मान कैराना नगर अध्यक्ष, नगर प्रभारी कैराना अकबर सैफी, जिला मंत्री रेणु नामदेव का संस्थापक नन्द किशोर मित्तल ने पटका व मोतियों की माला पहनाकर स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान पत्र के साथ भव्य सम्मान किया।जिला संगठन मंत्री रक्तवीर सन्दीप ग़ोयल, नगर प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, नगर प्रभारी नीलम शर्मा जिलाध्यक्ष सरस्वती मलिक व जिला सयोजक कुलदीप मलिक का सम्मान किया गया। दिव्यांगों को रेल पास के फॉर्म भी मुख्य कार्यालय पर वितरण किये। दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा कर मीटिंग भी की गई।